Haryana: हरियाणा में हुआ बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर क्रूजर गिरने से 9 लोगों की मौत, 3 अभी भी लापता

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, फतेहाबाद जिले में 14 यात्रियों को ले जा रहा एक क्रूजर वाहन भाखड़ा नहर में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना के कारण 5 महिला व एक बच्चे सहित 9 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 3 लापता हैं। भाखड़ा नहर में अभी लापता लोगों के लिए सर्च अभियान जारी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को बताया कि हादसे में केवल 2 लोग बचे हैं। इनमें महमड़ा निवासी जरनैल सिंह (45) और रियोंद गांव का 10 वर्षीय अरमान शामिल है। अरमान के पिता अभी लापता हैं, जबकि मां और बहन का शव मिल चुका है। अरमान को उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात्रि रतिया के सरदारेवाला गांव के समीप हुई। वाहन नहर में घने कोहरे के कारण गिरा।
फोर्स क्रूजर वाहन के अधिकतर लोग मेहमरा गांव के निवासी थे।
गाड़ी में 7 अलग-अलग परिवारों के लोग मौजूद थे, जो आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों में से 8 लोग फतेहाबाद के गांव महमड़ा के 5 परिवारों के सदस्य थे। सभी लोग पंजाब के फाजिल्का में शादी समारोह में जाने के लिए 28 जनवरी को महमड़ा में इकट्ठे हुए। यहां से वह शादी में गए।
इस हादसे ने फतेहाबाद और पंजाब के तीन गांवों में मातम का माहौल बना दिया है। सभी को शनिवार (1 फरवरी) को वापस लौटना था, लेकिन कार्यक्रम जल्दी निपटने के चलते वह रात को ही घर रवाना हो गए। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
आपको बता दें कि पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, घने कोहरे और दृश्यता कम होने के कारण सरदारेवाला गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और क्रूजर नहर में गिर गई।
रतिया के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि लापता 3 लोगों के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को उस स्थान से करीब 55-60 किलोमीटर दूर निकाला गया जहां वाहन नहर में गिरा था।