Haryana : राजस्थान-हरियाणा के बीच बड़ा समझौता, यमुना जल बंटवारे पर लिया ये बड़ा फैसला
यमुना जल बंटवारे पर बड़ा फैसला
राजस्थान-हरियाणा के बीच अहम समझौता
हरियाणा का एक्सेस पानी राजस्थान को
राजस्थान-हरियाणा CM की मौजूदगी में फैसला
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की आवास पर हुई बैठक
दोनों राज्य मिल कर बनाएंगे जॉइंट टास्क फोर्स
जल्दी ही DPR बनाने पर काम शुरू होगा
हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ को भी मिलेगा पानी
मंगलवार को देर शाम केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक हुई।
इस बैठक में हरियाणा के हथिनीकुंड से राजस्थान को यमुना नदी का सरप्लस पानी देने को लेकर बातचीत की गई।
सीएम ने दी जानकारी
सीएम सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक में यमुना जल समझौते पर बातचीत की गई। इसको लेकर जल्द संयुक्त टास्क फोर्स टीम बनाई जाएगी, ताकि जल्द डीपीआर तैयार की जा सके। सीएम ने कहा कि इस योजना में अपर यमुना रिवर बोर्ड भी तकनीकी मदद करेगा। बरसात के मौसम में यमुना में जो अतिरिक्त पानी बहता है। इस योजना से इस पानी का इस्तेमाल राजस्थान के कई अलग-अलग जिलों में पेयजल आपूर्ति किया जा सकेगा।
हस्ताक्षर
सीएम सैनी ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बैठक हुई और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर दोनों राज्यों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
मनोहर लाल खट्टर ने की थी पहल
बता दें कि यमुना जल समझौते को लेकर 11 महीने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहल की थी। तब तत्कालीन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भैरो सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई थी और इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

