Haryana: हरियाणा में फिर एक नकली महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वर्दी पहनकर थाने में कर रही थी दबंगई
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में एक फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा थाने में जाकर दबंगई करने की बात सामने आयी। जानकारी के मुताबिक, एक युवती पुलिस की ड्रेस में महिला थाना पहुंच गई और खुद को इंस्पेक्टर बताया। उसके साथ एक महिला थी, जिसने पति के खिलाफ शिकायत दे रखी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसी में फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर सिफारिश करने पहुंची थी। पुलिस को शक हुआ तो उससे पहचान पूछी गई। पुलिस कर्मियों ने उसको मौके पर पकड़ लिया। महिला को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, भिवानी के गांव प्रलादगढ़ की रहने वाली प्रियंका सोमवार शाम को सोनीपत महिला थाना पहुंची। वह वर्तमान में लिव इन रिलेशन में सोनू नामक युवक के साथ गांव कथूरा में रह रही है। वह अपने साथ एक महिला को लेकर पहुंची। जिसकी पहचान सुदेश पत्नी चरण, निवासी मांगेराम कॉलोनी, गोहाना के रूप में हुई है।
मामला क्या था
मिली जानकारी के अनुसार, फर्जी पुलिस से इंस्पेक्टर प्रियंका ने महिला थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ज्योति को बताया कि सुदेश ने पहले गोहाना थाना में अपने पति के खिलाफ एक दरखास्त दी थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए अब वह सोनीपत में शिकायत दर्ज कराना चाहती हैं। Haryana News
प्रियंका ने खुद को रोहतक में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर बताया और इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही।
जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिस कर्मी ज्योति को युवती के हावभाव और जवाबों पर शक हुआ। जब उन्होंने उसकी पोस्टिंग और अन्य औपचारिकताओं के बारे में पूछा, तो प्रियंका कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। संदेह गहराने पर उसे तत्काल थाना शहर SHO सोनीपत को बुलाया, जहां फिलहाल SHO द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
कैसे हुआ संपर्क
मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुदेश गांव कथुरा की रहने वाली है और उसकी शादी गोहाना में हो रखी है। पति के साथ पारिवारिक झगड़े के चलते वह अपने गांव रह रही है और वहां पर कपड़े सिलाई का काम करती है। जानकारी के मुताबिक, वही गांव में लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रियंका कपड़े सिलवाने के लिए सुदेश के पास आई थी। Haryana News
इस दौरान ने सुदेश ने अपने पति के साथ हुए झगड़े की बात उसको बताई थी। जिसको लेकर प्रियंका ने खुद को पुलिस में होने का दावा करते हुए उसकी कार्रवाई करवाने की बात कही थी।
उठाई थी शिकायत
जानकारी के मुताबिक के प्रियंका के कहने के बाद सुदेश ने गोहाना के सिटी थाना से अपने पति के खिलाफ दी गई शिकायत को उठा लिया था और लिखित रूप में थाने में यह दिया था कि मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका के कहने पर ही ऐसा किया था और कहा था कि सोनीपत के महिला थाने में उसके जानकार एसएचओ हैं और वहां पर लिखित रूप में शिकायत दिलवाकर कार्रवाई करवा दूंगी। Haryana News
इसी के चलते देर शाम में शिकायत देने के लिए दोनों महिला थाना में पहुंची थी। जहां मौके पर ही पकड़ी गई।
मामले में जांच
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के अनुसार, यह मामला फर्जीवाड़े और वर्दी का गलत इस्तेमाल करने से जुड़ा है। फिलहाल जांच की जा रही है कि युवती ने वर्दी कहां से हासिल की, उसका उद्देश्य क्या था और क्या उसने पूर्व में भी किसी को गुमराह किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी महिला का किसी भी पुलिस विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, थाना शहर पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है और संभव है कि आरोपी युवती के खिलाफ फर्जीवाड़े और सरकारी पद का दुरुपयोग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

