Haryana: हरियाणा के 1 लाख इनामी बदमाश को STF ने किया एनकाउंटर में ढेर, पैरोल के बाद चल रहा था फरार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के 1 लाख इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को यूपी STF ने मेरठ में एनकाउंटर में मार गिराया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। Noida Encounter
जानकारी के मुताबिक, STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए गए। मिली जानकारी के अनुसार, STF टीम घायल जीतू को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। UP STF
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र हरियाणा के झज्झर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में 2023 में हुई एक हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में डबल मर्डर किया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था। तब से फरार चल रहा था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा की जेल में रहने के दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया था। इसके बाद वह विश्नोई गैंग के लिए काम करने लगा था। जितेंद्र के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं।