Haryana: हरियाणा के इस जिले में रात को हुआ बड़ा धमाका, मिसाइल का टुकड़ा लिया प्रशासन ने कब्जे में 

 
 हरियाणा के इस जिले में रात को हुआ बड़ा धमाका, मिसाइल का टुकड़ा लिया प्रशासन ने कब्जे में 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार-शनिवार रात हरियाणा के सिरसा में ड्रोन मूवमेंट देखी गई। इससे जुड़े कुछ CCTV भी सामने आए हैं, जिसमें तेज रोशनी के बाद धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। सिरसा में एयरफोर्स स्टेशन भी है।

हरियाणा के इस जिले में रात को हुआ बड़ा धमाका

जानकारी के मुताबिक, रानियां के गांव फिरोजाबाद के पास एक मिसाइल का टुकड़ा मिला है जिसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं सिरसा में देर रात 12.15 बजे फतेह 1 मिसाइल से नाकाम हमले की कोशिश की गई। जिसे हमारी सेना ने मार गिराया। मिसाइल के टुकड़े रानियां चुंगी के खेतों में मिले हैं।