Haryana: हरियाणा की IMT मानेसर की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर के सेक्टर 6 में एक गत्ता बक्सा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही मानेसर फायर ब्रिगेड स्टेशन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के अंदर फंसे होने या हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फैक्ट्री में रखे कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग अभी ग्राउंड फ्लोर पर ही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में घटना के बाद दहशत का माहौल रहा। फैक्ट्री मालिक और प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो सकता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। शॉर्ट सर्किट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

