Haryana: हरियाणा में छुट्टियों का नया कैलेंडर हुआ जारी, देखें सालभर में कितने दिन रहेगी छुट्टियाँ 

 
हरियाणा में छुट्टियों का नया कैलेंडर हुआ जारी, देखें सालभर में कितने दिन रहेगी छुट्टियाँ 

Haryana Holidays 2025: हरियाणा सरकार ने साल 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल कर्मचारियों को कुल 56 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेगी। इसके अलावा, हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

मिलेंगी 160 से ज्यादा छुट्टियां

सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में 52 शनिवार और 52 रविवार को वीकेंड छुट्टियों में जोड़ा गया है। जब इन 104 वीकेंड और 56 गजटेड छुट्टियों को मिलाया जाए तो सालभर में 160 से ज्यादा छुट्टियां होगी।

राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार

गजटेड छुट्टियां हरियाणा के सभी सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों में लागू होगीं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व, और प्रमुख धार्मिक त्योहार जैसे होली, दीपावली, ईद, दशहरा आदि शामिल किए गए हैं।

सार्वजनिक अवकाश

सरकार ने कुछ क्षेत्रीय त्योहारों और स्पेशल अवसरों को भी सार्वजनिक छुट्टी रहने वाली है। ये छुट्टियां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय परंपराओं और आयोजनों के अनुसार लागू होंगी। ये जिलेवार छुट्टियां संबंधित क्षेत्र में लागू होगी लेकिन पूरे राज्य में नहीं।

अवकाश का फायदा

इस कैलेंडर का लाभ प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारी, टीचर और सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी उठा सकेंगे। हरियाणा सरकार का यह फैसला काम और छुट्टियों में संतुलन बनाए रखने के लिए सराहनीय कदम है।