Haryana: हिमानी नरवाल हत्याकांड में आया नया मोड़, मां ने कही ये बात... 

 
Haryana: हिमानी नरवाल हत्याकांड में आया नया मोड़, मां ने लगाए इन लोगों पर आरोप... 

Haryana Himani Hatyakand: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल के मर्डर से बवाल मच गया है। अब हिमानी नरवाल की मां ने बेटी की हत्या को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। मां का कहना है कि हत्या किसी कांग्रेस नेता या उसके दोस्त का हाथ हो सकता है।

मां का कहना है कि पार्टी और चुनाव ने उनकी बेटी की जान ले ली है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी, आशा हुड्डा, के करीब थी, लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रही हैं। Haryana News

वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता की मां के आरोपों पर कहा कि आरोप गंभीर हैं। कांग्रेस के लोग पहले भी ऐसा कर चुके हैं। दूसरों को पीछे धकेलकर आगे बढ़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

हिमानी नरवाल की एक तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हिमानी भारत जोड़ो यात्रा से रोहतक में जुड़ीं थीं और श्रीनगर तक गई थीं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद उनकी मां ने शव लेने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक,  बता दें कि शनिवार सुबह हिमानी का शव रोहतक के सांपला बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिला था।

जानकारी के मुताबिक, बॉडी सफेद सूट में थी और गले पर काली चुन्नी लिपटी हुई थी, हाथों में मेहंदी थी। पुलिस के मुताबिक, हिमानी 3 दिन से लापता थी और किसी शादी में गई थी। पिछले 5 महीने से हिमानी रोहतक में विजयनगर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। Haryana News

मां बोली-

मिली जानकारी के अनुसार, आज हिमानी के शव का पोस्टमॉर्टम होना है, इससे पहले आज उनकी मां भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गईं। जहां पर उन्होंने पुलिस की जांच के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए। 

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमानी की हत्या में पार्टी का भी कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है क्योंकि कई लोग बेटी की तरक्की से जलते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वो हिमानी का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी। Haryana News

अनिल विज बोले- 

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, इस मामले पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस के लोग पहले भी ऐसा करते आए हैं। जल्दी तरक्की करने के लिए दूसरों को पीछे ढकेलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पुलिस गहराई से इसकी जांच कर रही है।" Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे नंबर-9 पर रोहतक से रोहद टोल प्लाजा तक 25 किलोमीटर के एरिया में ही हत्यारों की तलाश में होटल व ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मकान से लेकर सांपला बस स्टैंड तक रास्ते में पड़ने वाले CCTV को चेक कर रही है।