Haryana: हरियाणा की यूनिवर्सिटी में जली राजस्थान की महिला डॉक्टर, रेवाड़ी का युवक लाया अस्पताल...
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार की यूनिवर्सिटी में राजस्थान की महिला डॉक्टर भावना यादव (25) जली थी। जानकारी के मुताबिक, उसे अस्पताल लाने वाला ऊदेस रेवाड़ी का रहने वाला है। उसने खुद को हिसार में क्लर्क बताया और ये पूरा खुलासा अस्पताल में दिए डॉक्यूमेंट्स से हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, भावना की मौत के बाद से उदेश गायब है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। अभी यह सामने नहीं आया है कि उदेश और भावना एक दूसरे को कैसे जानते थे। भावना की मां ने भी उसका नाम पहली बार सुना है। जानकारी के मुताबिक, उसने अस्पताल में भर्ती कराते हुए स्टाफ को कहा था कि वह चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में जल गई थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उदेश के फोन के बाद ही भावना की मां गायत्री हिसार के सोनी अस्पताल पहुंची थी। इसके बाद इलाज के लिए उसे जयपुर ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां 24 अप्रैल की रात भावना ने दम तोड़ दिया। भावना को जब हिसार में भर्ती कराया गया था, तब उसका शरीर 80 प्रतिशत तक झुलसा हुआ था। Haryana News
FIR हिसार नहीं पहुंची
जानकारी के मुताबिक, डॉ. भावना की मां गायत्री ने जयपुर के SMS थाने में उदेश यादव के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी है। जयपुर पुलिस का कहना है कि हिसार के सिविल लाइन थाना पुलिस को पूरा केस ट्रांसफर कर दिया है। मगर, हिसार पुलिस का कहना है कि अभी उनके पास जीरो FIR नहीं आई है। FIR आने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी।
बच्चे की फोटो लगाई
जानकारी के मुताबिक, वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सोनी बर्न अस्पताल से उदेश के मिले दस्तावेजों से पुलिस ने उदेश यादव के बारे में जानकारी जुटाई है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक यह नहीं पता चला है कि आखिर घटना कहां घटी है, क्योंकि उदेश यादव ने भावना को यह कहकर अस्पताल में भर्ती करवाया था कि वह HAU में जल गई थी। मगर, पुलिस को उदेश की कहानी झूठी लग रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उदेश के अस्पताल में जमा करवाए दस्तावेजों से पता चला है कि वह रेवाड़ी का रहने वाला है। उसके वॉट्सऐप पर एक बच्चे की फोटो लगी है। इससे जाहिर है कि वह शादीशुदा हो सकता है।
जाने पूरी कहानी...
टेस्ट देने गई थी भावना
जानकारी के मुताबिक, सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और भावना की मां गायत्री यादव ने बताया कि, भावना ने 2023 में फिलीपींस से MBBS किया था। वह पीजी के लिए दिल्ली में DEMS से MCI परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ऑनलाइन क्लास ले रही थी और हर सप्ताह वीकली टेस्ट देने जाती थी। 21 अप्रैल को भावना टेस्ट देने दिल्ली गई थी। Haryana News
कॉल कर जलने की बात कही
मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री यादव ने बताया- 24 अप्रैल को उदेश यादव नामक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि भावना जल गई है और हिसार के सोनी हॉस्पिटल में भर्ती है। कुछ देर बाद अस्पताल से भी वीडियो कॉल आया और बेटी की हालत दिखाई।
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही हिसार रवाना हुईं। अस्पताल प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि भावना को किस स्थान से और किस हालत में लाया गया। हालत नाजुक होने पर बेटी को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 24 अप्रैल की रात उसने दम तोड़ दिया। Haryana News
धारदार हथियार से हमला
मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री यादव ने बताया - हॉस्पिटल में ड्रेसिंग के दौरान देखा कि बेटी का चेहरा, पेट और घुटनों तक का हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था, जबकि सिर के बाल और पीठ सुरक्षित थे। पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। हथियार से गोदने के बाद उसे जलाकर हत्या की गई है।
हत्या का शक, जीरो FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, गायत्री यादव ने बताया - भावना की मौत एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। भावना का लेपटॉप, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज भी गायब हैं। छोटी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। भावना जब भी दिल्ली टेस्ट देने जाती थी, तो रात को छोटी बहन के पास ही रुकती थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, 21 और 22 अप्रैल को भावना छोटी बहन के पास ही रुकी थी और टेस्ट दिया था। 23 अप्रैल को मां को कॉल कर कहा था- मैं 24 अप्रैल की सुबह घर आऊंगी। हालांकि वह घर नहीं पहुंची। हर बार दिल्ली जाते समय मां-बेटी की बातचीत होती थी।

