Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana news : एसीबी पंचकूला की टीम ने कल दिनंाक 30.6.2025 को भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी विजय कुमार पुत्र फकीर चंद, मनोज कुमार सिंगला पुत्र तरसेम चन्द व सुनील गर्ग पुत्र श्री शीशपाल (प्राईवेट व्यक्ति) निवासी सनसिटी परिक्रमा, सैक्टर-20, पंचकूला को उनके विरूद्व तफतीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को आज माननीय न्यायालय, पंचकूला में पेश करके पुलिस रिमांड के लिये अनुरोध किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला यह था कि वर्ष 2015 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना साजिश के तहत विभाग का बैंक खाता न. 1183002100026639 पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ में खोला गया। वर्ष 2015 से वर्ष 2019 तक सुनील बंसल तत्कालीन वारिष्ठ लेखा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा एल.ए.ओ. कार्यालय गुरूग्राम के बैंक खाता से 22 करोड रूप्ये व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के खाता से 46 करोड रू. कुल करीब 68 करोड/-रू. पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ के बैंक खाता न. 1183002100026639 में सरकारी राशी को अवैध तौर पर ट्रांसफर किया गया तथा उपरोक्त करीब 68 करोड रूप्ये राशी को पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ के बैंक खाता न. 1183002100026639 से आगे अलग-2 प्राईवेट व्यक्तियो के खातो में ट्रांसफर करके उपरोक्त सरकारी राशी का गबन किया तथा सुनील बंसल उपरोक्त द्वारा अपनी सेवानिवृत से एक दिन पहले दिनंाक 27.2.2019 को उपरोक्त खाता को बंद करवा दिया गया। इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 116 दिनंाक 07.3.2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी. भारतीय दण्ड संहिता थाना, सैक्टर-7, पंचकूला में दर्ज किया गया। इस केस की तफतीश नवम्बर, 2023 में ए.सी.बी. पंचकूला को ट्रांसफर की गई।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, इस प्रकरण में तफतीश के दौरान आरोपी मनोज कुमार सिंगला के बैंक खाता में लगभग 7 करोड रू., आरोपी सुनील कुमार गर्ग के खाता में करीब 5 करोड 88 लाख रू, आरोपी विजय कुमार के बैंक खाता में करीब 5 करोड रू. पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ के बैंक खाता न. 1183002100026639 से कुल 17 करोड 88 लाख रू. ट्रांसफर होने पाये गये है। इसके अतिरिक्त उपरेाक्त तीनो आरोपियो की दो कम्पनियों Certain Future Solutions Pvt Ltd. & Fabulous Future Pvt Ltd. के एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा जीरकपुर में करीब 4 करोड रू. ट्रांसफर होना पाया गया है।
उपरोक्त अभियोग की तफतीश में पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ़ के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियो की भूमिका की जाँच भी की जा रही है।Haryana news