Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत केस में प्राईवेट व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 
Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत केस में प्राईवेट व्यक्ति को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 12 मार्च। ए.सी.बी. की हिसार टीम द्वारा आरोपी रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) वासी बैरी अकबरपुर, जिला हिसार व अन्य प्राईवेट व्यक्ति व पुलिस कर्मियों के विरूद्व मुकदमा संख्या 20 दिनांक 24.10.2024 धारा 127 (2),140(3),308(2), 61(2) बी.एन.एस. व 7, 7ए. पी.सी. एक्ट, 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया था। 

इस अभियोग में रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह, वासी बैरी अकबरपुर, जिला हिसार फरार है। आरोपी को पकडवाने की ऐवज में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा 20,000/-रू. नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

अक्तूबर 2024 में रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) उपरोक्त ने रिछपाल निवासी लितानी, सिपाही अजय, सी.आई.ए.-प्प् हिसार व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता अमन निवासी लितानी पर दबाब बनाकर उससे 17,50,000/-रू0 बतौर रिश्वत की मांग की गई। 

जिस पर ए.सी.बी. हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपी रिछपाल उपरोक्त को शिकायतकर्ता अमन से 5,80,000/-रू. रिश्वत राशी सहित रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी रिछपाल व अन्य कर्मचारियों के विरूद्व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया।  

ए.सी.बी. (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) हरियाणा द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा दर्ज किये गये अभियोग के फरार आरोपी रमेश ढाका (प्राईवेट व्यक्ति) को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपी रमेश ढाका को पकडवाने बारे सूचना ए.सी.बी. हिसार  को देता है तो उस व्यक्ति को 20,000/-रू. नकद ईनाम दिया जाएगा तथा उस व्यक्ति का नाम व पता भी गुप्त रखा जाएगा।