Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी में ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने गुरुवार की शाम शाम हांसी रेलवे जंक्शन स्थित GRP पुलिस चौकी इंचार्ज SI महेंद्र को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी SI के खिलाफ ACB थाना हिसार में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB को माय्यड़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका दोस्त संदीप की करीब डेढ़ महीने पहले मय्यड़ में ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई थी। संदीप ने उससे बाइक एक्सचेंज की थी, लेकिन मौत से पहले उसने किसी अन्य के पास अपनी बाइक गिरवी रख दी थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद में मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पति की बाइक गायब है। मामले की जांच हांसी GRP चौकी इंचार्ज SI महेंद्र को सौंपी गई थी। Haryana News
मांगे थे 30 हजार रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच करते हुए SI महेंद्र ने उसे डराना शुरू कर दिया और केस को रफा-दफा करने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे। काफी बातचीत के बाद यह सौदा सिर्फ 15 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, SI शिकायतकर्ता पर पैसे देने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद उसने मामले की जानकारी ACB को दी। ACB ने आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया।

