Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में ACB हिसार टीम की ने बड़ी कार्रवाई की है। आज शुक्रवार को सिरसा में तैनात होमगार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, टीम को जींद के गांव गांगुली निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी। इसके बाद ACB की टीम DSP जुगल किशोर के नेतृत्व में कमांडर को पकड़ने सिरसा पहुंची। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता कृष्ण ने ACB की टीम को बताया था कि वह 2005 में होमगार्ड विभाग में बतौर गृह रक्षी नियुक्त हुआ था। 1 मई 2023 को कमांडर रघुबीर सिंह ने उसकी ड्यूटी गुरुग्राम में लगाई गई थी।
Haryana News उसने 31 जुलाई 2023 तक गुरुग्राम में ड्यूटी की थी, फिर उसे ड्यूटी से उतार दिया गया। इसके बाद वह ड्यूटी दोबारा ज्वाइन करने के लिए कमांडर रघुबीर सिंह को उनके ऑफिस में जाकर मिला।
लेकिन आरोपी कमांडर ने उसको दोबारा ड्यूटी पर लगाने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांगी। आरोपी ने शुक्रवार 24 जनवरी को उससे 15 हजार रुपए मांगे।
मिली जानकारी के अनुसार, इस शिकायत के आधार पर ACB हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिरसा में बेगू रोड स्थित प्रीत नगर से जिला कमांडर रघुबीर सिंह को 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
एडिशनल चार्ज
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना ACB हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
Haryana News रिश्वत लेने के आरोपी कमांडर रघुबीर सिंह के पास सिरसा और जींद दोनों जिलों का कार्यभार है। उसकी मूल ड्यूटी सिरसा में थी जबकि जींद जिले का एडिशनल चार्ज मिला हुआ था।