Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, लाखों रुपए की सरकारी राशि गबन में कई आरोपी गिरफ्तार 

 
Haryana: हरियाणा में ACB टीम का बड़ा एक्शन, लाखों रुपए की सरकारी राशि गबन में कई आरोपी गिरफ्तार 

चंड़ीगढ़, 25 अप्रैल। एसीबी अम्बाला द्वारा कल दिनांक 25.4.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बंटी, निवासी पटट्ी क्योडक, जिला कैथल (प्राईवेट व्यक्ति) व प्रियन्का वासी सुभाष नगर कैथल (प्राईवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार करके माननीय अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय, कैथल में पेश करने उपरान्त दोनों आरोपियों को बंद जेल, कैथल करवाया गया।

मामला यह था कि एन.आई.आई.एल.एम. ; विश्वविद्यालय, कैथल के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्राईवेट व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके वित वर्ष 2013-14 व 2014-15 में अनुसूचित जाति के कुल 944 छात्राओं का विश्वविद्यालय में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्राओं के फर्जी बैंक खातो में कुल 5,26,25,306/- रूपये छात्रवृति राशि ट्रांसफर करवाकर सरकारी राशि का गबन किया है। इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 8 दिनांक 1.8.2018 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी. भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में पहले कुल 14 आरोपियो का चालान दिनांक 31.7.2023 को माननीय न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है। अभियोग में एन.आई.आई.एल.एम. ;छप्प्स्डद्ध विश्वविद्यालय, कैथल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है।