Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते SI को रंगे हाथों पकड़ा

Haryana: एसीबी की अम्बाला टीम द्वारा आज दिनांक 9.6.2025 को आरोपी मनोज कुमार, उप निरीक्षक खाद्य एंव आपूर्ति विभाग, बराडा को शिकायतकर्ता से 21,000/-रू. (इक्कीस हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते मार्किट बराडा जिला अम्बाला से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 19 दिनंाक 9.6.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 व 308 (2) बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम सरकारी राशन डिपो है। यह डिपो जिला खाद्य एंव आपूर्ति विभाग बराडा के नियन्त्रण में है। कुछ दिन पहले वह खादय एंव आपूर्ति विभाग बराडा में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार से वह मिला जिसने उससे दबाब बनाकर उससे 10,000/-रू. ले लिये।
दिनांक 4.6.2025 को उप निरीक्षक मनोज कुमार उपरोक्त द्वारा उसको फोन किया तथा उसे मिलने के लिये कहा। इस पर जब वह आरोपी उपरोक्त से मिला तो उसने उससे डिपो चलाने के लिये उससे 6600/-रू. स्वंय के लिये व 20,000/-रू. उच्च अधिकारियों के लिये बतौर कमीशन के रूप में कुल 26,600/-रू. रिश्वत की मांग की गई। इसके पश्चात उसके द्वारा इतनी रकम न होने बारे विचार विमर्श उपरान्त आरेापी द्वारा कुल 21,000/-रू. बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।
एसीबी प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुये अनुरोध किया है, कि यदि काई सरकारी कर्मचारी/अधिकारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में उनसे रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री न. 1800-180-2022 व 1064 पर दे।