Haryana: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पोर्टल खुला 
 

 
हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन पोर्टल खुला 

Haryana: हरियाणा में छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। CBSE व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने के बाद अब एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। अब 3 दिन में पोर्टल के माध्यम से सभी कॉलेजों को अपनी विस्तृत जानकारी भरनी होगी। इसके बाद 17 मई को कॉलेजों के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा प्रदेश में 185 राजकीय कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालय संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्राचार्य, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या अधिक करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी होगी। इसके बाद विभागीय अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।

छात्रों के लिए खुलेंगे पोर्टल

आपको बता दें कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार 19 मई को विद्यार्थियों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। कॉलेजों के पोर्टल खुलने के बाद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से हरियाणा में 12वीं पास सभी छात्रों को बधाई और उन्हें कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए भविष्य में शुभकामनाओं का संदेश भेजा गया है।