Haryana: 8 साल बाद विदेश से घर आने वाला था देवर, बार बार कर था भाभी को फोन, फिर हुआ कुछ यूं...!

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा गांव में मातम पसरा गया जब युवक अपनी शादी के लिए घर आने वाला था लेकिन अब उसका पार्थिव शरीर पहुंचेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, संटी नामक युवक 8 साल बाद अपने घर आने वाला था। जनाकारी के मुताबिक , कभी अपनी भाभी तो कभी अपनी इकलौती भतीजी से उनका पसंदीदा सामान लाने के लिए बार-बार कॉल करके पूछ रहा था। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, 4 जनवरी को संटी पुर्तगाल से अपने घर लौटने वाला था, मगर अब एक महीने बाद 24 फरवरी को उसका शव घर पहुंचेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, टाली फार्म के रहने वाले संटी की मौत से उसका पूरा परिवार काफी दुखी है। एक महीने से संटी के परिवार का रो-रोकर कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, बेटे के शव को वापस लाने के लिए परिवार ने कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, मगर उनको सहायता नहीं मिल पाई। इससे परिवार काफी आहत है। Haryana news
बात करते-करते गई जान
बंटी के मुताबिक, उसका छोटा भाई संटी उनके पसंदीदा सामान की शॉपिंग करने के लिए पुर्तगाल से ऑस्ट्रिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी को उसे वापस अपने घर आना था। जानकारी के मुताबिक, 21-22 जनवरी की रात को संटी उससे फोन पर बात कर रहा था। कुछ देर बात करने के बाद अचानक संटी के हाथ-पैर सुन्न होने लगे और एक चीख के बाद उसकी आवाज बंद हो गई। Haryana news
दोस्त को भेजा देखने
मिली जानकारी के अनुसार, उसने तुरंत कॉल काटकर 23 बार अपने भाई को फोन और कई मैसेज किए, मगर उसकी ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया। तब उसने संटी के दोस्तों को उसे देखने के लिए कहा। 4-5 घंटे के बाद उसके दोस्त संटी के कमरे में पहुंचे तो संटी की मौत हो चुकी थी और मोबाइल उसके हाथ में था। जानकारी के मुताबिक, उसके दोस्तों ने पुलिस को बुलाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट के मुताबिक संटी की मौत हार्ट अटैक से हुई। Haryana news
गया था पुर्तगाल
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2016 में संटी पुर्तगाल गया था।कुछ समय बाद उसे रेड पासपोर्ट मिलने वाला था, क्योंकि उसे पुर्तगाल की नागरिकता मिल चुकी थी। इसलिए करीब 8 साल संटी घर आने वाला था। जानकारी के मुताबिक, संटी कभी अपनी भाभी हर्षदीप कौर, भतीजी रहमत प्रीत तो कभी अपनी मां सोमा देवी से बातचीत कर रहा था ताकि वह अपने साथ उनका पसंदीदा सामान लेकर आ सके। Haryana news
कर्ज लेकर मंगवाया शव
मिली जानकारी के अनुसार, बंटी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर अपने भाई संटी को पुर्तगाल भेजा था। अब कर्ज लेकर ही उसके शव को भारत मंगवाया है। जानकारी के मुताबिक, वह कई बार अपने भाई के शव को भारत लाने के लिए डीसी ऑफिस और BJP नेताओं के पास गया। मगर, किसी ने उसकी सहायता नहीं की। उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर और लोगों की मदद से संटी के शव को मंगवाया। Haryana news
देखने जाना था लड़की
मिली जानकारी के अनुसार, घरवाले संटी की शादी करना चाहते थे। उन्होंने यहां उसके लिए लड़की देख रखी थी। जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को उनको संटी के साथ लड़की को देखने जाना था, मगर उससे पहले ही हार्ट अटैक से संटी की जान चली गई। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, संटी की कमाई से परिवार का पालन-पोषण हो रहा था। संटी ऑस्ट्रिया के वियाना शहर में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, यहां सन्टी न्यूज पेपर वेंडर और होटल में काम करता था। शव को लाने में करीब 22 लाख रुपये खर्च हुए।