Haryana: हरियाणा के अग्निवीर की गोली लगने से जम्मू-कश्मीर में मौत, डेढ़ साल पहले हुआ था सेना में भर्ती

 
हरियाणा के अग्निवीर की गोली लगने से जम्मू-कश्मीर में मौत, डेढ़ साल पहले हुआ था सेना में भर्ती

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। झज्जर जिले के अग्निवीर की जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि अग्निवीर को प्रैक्टिस के दौरान 23 अप्रैल को गोली लगी। हालांकि उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीर नवीन जाखड़ गांव साल्हावास के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। Haryana News

हरियाणा के अग्निवीर की गोली लगने से जम्मू-कश्मीर में मौत

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय नवीन जाखड़ 12वीं पास करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले ही अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। नवीन के साथ ही उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भर्ती हुआ था। लोकेश भी जम्मू-कश्मीर के बारामूला के पास ही तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवीन के पिता अजय जाखड़ खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं माता कविता देवी हाउस वाइफ हैं। करीब एक महीना पहले ही नवीन छुट्‌टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। Haryana News

हरियाणा के अग्निवीर की गोली लगने से जम्मू-कश्मीर में मौत

फोन कर दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को घटना की जानकारी भाई लोकेश को मिल गई थी। इसके बाद लोकेश ने घर पर ताऊ विजय और चाचा कुलदीप को फोन कर सूचना दी। उन्होंने माता और पिता को जानकारी दी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद नवीन का बड़ा भाई छुट्टी लेकर गुरुवार शाम को घर पहुंचा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के जवान नवीन जाखड़ का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे हैं।