Haryana: हरियाणा में आश्रम संचालक ने निगला जहर, इन आरोपों के चलते भरी पंचायत में उठाया ये बड़ा कदम... 

 
हरियाणा में आश्रम संचालक ने निगला जहर, इन आरोपों के चलते भरी पंचायत में उठाया ये बड़ा कदम... 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में रविवार को भरी पंचायत में हिंदवान सेवार्थ आश्रम और गोशाला संचालक सुखदेवानंद महाराज ने युवक द्वारा इन आरोपों को लगाए जाने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।  

जानकारी के मुताबिक, इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर मौजूद लोग महाराज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, महाराज पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी लगवाने के नाम पर एक ‌व्यक्ति से 34 लाख रुपए लिए हैं। महाराज इन आरोपों से इनकार कर रहे थे, जबकि व्यक्ति पंचायत में उनसे पैसे वापस देने की मांग कर रहा था। 

जानकारी के मुताबिक, इससे परेशान होकर महाराज ने यह कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News 

अस्पताल में भर्ती महाराज बोले- 

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती गोशाला संचालक और विश्व हिंदू महासभा हरियाणा के अध्यक्ष स्वामी सुखदेवानंद ने बताया- 27 अप्रैल 2025 से मुझे लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। मेरा किसी भी तरह का कोई लेना देना नहीं था। गांव और गऊ की सेवा में मेरा सारा समय मेरा निकलता है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा- मेरे ऊपर इतना दबाव बना दिया कि मैं सहन नहीं कर पाया। 27 को भी मेरे पास कुछ लोग आ गए। परसों भी आ गए और आज भी आए, मगर किसी ने मेरी एक न सुनी। मैं जोर-जोर से बोल रहा था कि मैं बेकसूर हूं, मगर किसी ने नहीं सुनी। मेरे साथ अन्याय किया। इसमें कुलदीप, रामप्रसाद, नवीन, रोहताश और एक दिनेश है खांडाखेड़ी से, उसका भाई शामिल है। Haryana News 

पुलिस करेगी जांच 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू की और बाबा के आश्रम का कमरे बंद कर चाबी कब्जे में ले ली है। वहीं, जिस जगह पर पंचायत चल रही थी, उस स्थल पर भी आश्रम के सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी भी जांच रही है।