Haryana news : हरियाणा में 40 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, रोहतक एसीबी ने की थी छापेमारी 

 
हरियाणा में 40 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, रोहतक एसीबी ने की थी छापेमारी 

Haryana news : हरियाणा के सोनीपत बैयापुर में रोहतक एसीबी की टीम ने एक सहायक उप निरीक्षक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार थाना एनफोर्समेंट सोनीपत, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो कोे शिकायतकर्ता से 40,000/-रूपये (चालीस हजार रू.) नकद रिश्वत राशि लेते गांव बैयापुर सोनीपत से रंगे हाथों व इस प्रकरण में अन्य आरोपी पारस कम्प्युटर ऑपरेटर (प्राईवेट व्यक्ति) की संलिप्तता पाई जाने उपरान्त गिरफ्तार किया गया है तथा दोनो आरोपियो के विरूद्व अभियोग संख्या 16 दिनांक 27.05.2025 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज  किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि दिनांक 03.01.2025 को उसके पास अवैध मकान निर्माण बारे डी.टी.पी कार्यालय सोनीपत नोटिस आया। 

उसके कुछ दिन पश्चात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उसके मकान पर आया तथा उसके अपने बारे बताया कि वह थाना एनफोर्समेंट, सोनीपत से आया है। उसने कहा कि आपने अपने खेत में अवैध निर्माण करके घर बनाया हुआ है। 

इसके सम्बन्ध में  थाना एनफोर्समेंट, सेानीपत में केस दर्ज है। इस केस की तफतीश उसके द्वारा की जा रही है। केस के सम्बन्ध में वह उसकी व उसके  भाई-बहनों की कोर्ट से पक्की जमानत करवा देगा तथा उसका मकान भी नहीं गिराने देगा। इसकेे बदले में उसके द्वारा उससे 40,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग की गई है।  
   हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोेई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।