Haryana: हरियाणा में DFSC के साथ मारपीट, दो लड़कियों ने ऑफिस में घुसकर जड़े थप्पड़ 

 
हरियाणा में DFSC के साथ मारपीट, दो लड़कियों ने ऑफिस में घुसकर जड़े थप्पड़ 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में आज दो लड़कियों द्वारा DFSC के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दो लड़कियों ने सोनीपत में सोमवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) की पिटाई कर दी। दोनों लड़कियां कई दिनों से राशन कार्ड और फैमिली आईडी से संबधित समस्या को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रही थीं। DFSC से बात करने के बाद लड़कियां बाहर जा रही थीं, तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वापस लौटी और DFSC हरवीर सिंह को थप्पड़ मारने लगी।

जानकारी के अनुसार, शोर सुनकर कर्मचारी अधिकारी के कमरे में पहुंचे, उनके सामने भी लड़की ने अधिकारी को कई थप्पड़ मारे। DFSC की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच कर रही है कि अचानक बाहर जा रही लड़कियां किस बात पर भड़क गईं। लड़कियों के नाम सामने आ गए हैं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

DFSC ने ये कहा 

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के DFSC हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया इनमें से एक लड़की एक के बाद एक 3-4 बार कार्यालय मे आई। दोनों लड़कियों को राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में पहले ही विस्तार से समझा दिया था।

पहले मेज पर रखी चीजों को गिराया, फिर जड़े थप्पड़

मिली जानकारी के अनुसार, DFSC ने बताया की, अंतिम बार जब वह लड़की उनके पास आई और पूछा कि उसे समाधान शिविर मे जाकर क्या बताना है। अधिकारी ने उसे फिर से पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया। इसके बाद लड़की दरवाजे की तरफ गई। फिर एक दम से वापस मुड़ कर आ गई। लड़की ने मेज पर रखी चीजों को धक्का मारा, जिसकी वजह से वहां रखा पानी का ग्लास, DFSC का फोन आदि सब कुछ फर्श पर गिर गया।

लड़की ने इसके बाद चिल्लाते DFSC को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। साथ ही वह आवाज देकर अपने साथियों को बुलाने लगी। कार्यालय में शोर-शराबा सुनकर अधीक्षक भी वहां पहुंची। इसके बाद दूसरे स्टाफ के कर्मी भी वहां उनके कमरे में आ गए। DFSC का कहना है कि अधीक्षक के सामने भी लड़की ने उसे थप्पड़ मारना जारी रखा। बड़ी मुश्किल से लड़कियों को वहां से हटाया गया।

DFSC का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, DFSC ने पुलिस को बताया कि बाद में उनको पता चला कि थप्पड़ मारने वाली लड़की सोनिया थी और उसके साथ आई दूसरी लड़की का नाम मोनिका है। DFSC ने दावा किया कि उनको लगता है कि दोनों लड़कियों ने किसी सोची-समझी साजिश के तहत यह कृत्य (हंगामा-मारपीट) की है।

दोनों पर दर्ज किया केस

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के सिविल लाइन थाना के SI परविंद कुमार के अनुसार, DFSC हरवीर सिंह ने कार्यालय में हुई घटना को लेकर दो लड़कियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FIR में ये आरोप

धारा 121(1): किसी सरकारी अधिकारी के कार्य में बाधा डालना और हिंसा करना।
धारा 132: सरकारी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार और हमला करना।
धारा 221: सरकारी कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करना।