Haryana: हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने किया हमला, 6 घायल 2 की हालत गंभीर

 
Haryana: हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने किया हमला, 6 घायल 2 की हालत गंभीर

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मधुमक्खियों ने हरियाणा सचिवालय में किया हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 6 लोग घायल हो गए और इन मधुमक्खियों के इस हमले में CISF के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक हालत गंभीर हो गई। 2 अन्य कर्मचारी भी इस हमले में घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आनन फानन में उसे एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजा गया। दूसरे कर्मचारी अपने-अपने ऑफिस में घुस गए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर एक बजे के करीब सिविल सचिवालय के मुख्य एंट्री गेट पर CISF कर्मचारी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान कर्मचारी कपड़े से मधुमक्खियों को भगाते दिखें। वहीं एक कर्मचारी कपड़ा ओढ़कर जमीन पर ही बैठ गया। Haryana News

डॉक्टर बोले- 

मिली जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों के हमले में घायल CISF जवान को चंडीगढ़ स्थित MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जवान खतरे से बाहर है। मधुमक्खियों के डंक गहरे लगे हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है। Haryana News

1 हजार कर्मचारी कार्यरत

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय में 1000 के करीब कर्मचारी अधिकारी कार्यरत हैं। रोजाना इनकी संख्या इतनी ही रहती है। सुबह 10 बजे के करीब यहां के ऑफिस खुलते हैं। इसके बाद लंच के दौरान सभी कर्मचारी सचिवालय कैंपस में बाहर ही टहलते हैं। यहां देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों को लेकर कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की तरफ से पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।।