Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

 
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने HKRNL (हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड) के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लगे अनुबंध कर्मचारियों की एग्रीमेंट अवधि बढ़ा दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्तार एक बार के लिए 30 जून 2025 तक किया गया है, जो HKRNL द्वारा 25 मार्च 2025 को जारी की गए शर्तों के अधीन है।

जानकारी के मुताबिक, यह निर्णय सरकार (मानव संसाधन विभाग) द्वारा इस मामले पर विचार करने के बाद लिया गया है। इससे पहले, इन अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच, "हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024" में संशोधन को अधिसूचित कर दिया गया है और इसके नियमों का प्रारूपण अंतिम चरण में है।

यह खबर उन हजारों अनुबंध कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो HKRNL के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

देखें ऑर्डर...

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत