Haryana: हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक, आधी रात को रोड पर फंसा काफिला

 
 हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक, आधी रात को रोड पर फंसा काफिला

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में में बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में हुई सुरक्षा चूक को लेकर हरियाणा के CM नायब सैनी ने पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। 

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पंजाब भवन के बाहर गेट बंद होने को लेकर सवाल खड़े किए। CM ने कहा कि यह रास्ता बंद नहीं होना चाहिए था। यहां पंजाब के CM भगवंत मान ने गार्ड लगवाई थी। उन्होंने हिमाचल में कांगड़ा दौरे के दौरान मीडिया से बात की। Haryana News

मिली अनुसार के अनुसार, बुधवार (19 फरवरी) की रात 11 बजे CM के काफिले को 15 मिनट तक चंडीगढ़ में खड़ा रहना पड़ा। वह हरियाणा CM के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास संत कबीर कुटीर से हरियाणा निवास की तरफ जा रहे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद थे। दोनों ही नेताओं को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह CM का काफिला को रोकना पड़ा, वह हाई सिक्योरिटी वाले सेंसिटिव जोन में आता है। 4 साल पहले यहां पानीपत के BJP MLA की गाड़ी को आग लगा दी गई थी। Haryana News

मिली अनुसार के अनुसार, हरियाणा की इंटेलिजेंस एजेंसीज इसकी सीक्रेट तरीके से जांच कर रही है। वहीं इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस को भी रूट क्लियर न होने को लेकर जांच के लिए कहा गया है। हालांकि मामला सामने आने के बाद CM ने इसकी पुष्टि करते हुए प्रतिक्रिया दी है...।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में पत्रकारों ने CM नायब सैनी से पूछा- परसों (बुधवार) रात को आपके काफिले को चंडीगढ़ में रुकना पड़ा। सिक्योरिटी चूक हुई। इसे कैसे देखते हैं? Haryana News

मिली अनुसार के अनुसार, CM नायब सैनी ने कहा... वहां पंजाब भवन है। मुझे बताया गया कि पंजाब भवन की वजह से कोई दिक्कत थी, पुलिस ने आकर उसे देखा है। पंजाब के CM (भगवंत मान) ने कहा था कि यहां (गार्ड) लग जाए। इससे कोई वीआईपी रात को भी आ सकता है। रास्ता बंद होगा तो दिक्कत आ जाती है। रास्ता बंद नहीं होना चाहिए।