Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका, सरकार ने रद्द की ये भर्ती
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C के 3053 पदों की भर्ती रद्द कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, HSSC को अब इन पदों के लिए विज्ञापन वापस लेने की अनुमति दे दी गई है। CM सैनी से चर्चा के बाद मुख्य सचिव कार्यालय (सीएसओ) ने यह मंजूरी भेजी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, रद्द किए गए पदों में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 66, स्टेनोग्राफी के 1,592 और कई अन्य विभाग शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने सरकार द्वारा रद्द किए गए कुछ पदों के फैसले को अब पलट दिया गया है और नई सूची में पुराने वापस लिए गए पदों को फिर से शामिल किया गया है। आयोग अब इन पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। Haryana News
पुलिस भर्ती रद्द
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने दो दिन पहले हरियाणा पुलिस में 5,600 पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया था। जानकारी के मुताबिक सरकार ने HSSC को भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि आयोग अब इस पुलिस भर्ती के लिए CET-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, राहत की बात यह है कि हरियाणा सरकार ने नए विज्ञापन में पुराने आवेदकों को मौका देने का फैसला किया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय इन विज्ञापित पदों की वापसी की अधिसूचना जारी कर सकता है। Haryana News
ग्रुप-C की कौन-कौन सी भर्तियां रद्द
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने जिन भर्तियों के विज्ञापन वापस लिए हैं, उनमें हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की 5,600 भर्तियां शामिल हैं। इसमें घुड़सवार सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के 66 पदों की भर्ती भी शामिल है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ग्रुप-C फॉरेस्टर 65, ड्राफ्ट मैन सिविल 367, नेटवर्क असिस्टेंट 16, ऑटो डीजल मैकेनिक 319, फिटर/एक्सप्रेस 180, ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल 08, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 04, असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर 24, स्टेनोग्राफर 1075, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 517, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी 246, असिस्टेंट ड्राफ्टर सिविल 156 पद शामिल हैं। Haryana News
वापस नहीं किए जाएंगे
सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार ने ग्रुप-C की कुछ भर्तियों को वापस नहीं करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने इन्हें वापस लेने की अनुमति वापस ले ली है। इनमें ग्रुप 25 के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69 पद, ग्रुप 7 के फॉरेस्ट रेंजर के 57 पद और ग्रुप 7 के डिप्टी रेंजर के 06 पद शामिल हैं। Haryana News
अपडेट डाटा जारी
जानकारी के मुताबिक, HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET-2025 रजिस्ट्रेशन का अपडेट डाटा जारी किया है। हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप-C CET के लिए अब तक कुल 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

