Haryana: हरियाणा में BJP विधायक के खिलाफ चुनाव में गड़बड़ी करने के लगे आरोप, हाईकोर्ट पहुंची महिला प्रत्याशी

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी विधायक के खिलाफ महिला प्रत्याशी हाईकोर्ट पहुंची। साथ ही उन पर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए है। आइए जानते है पूरा मामला विस्तार से... हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चरखी दादरी से BJP विधायक सुनील सांगवान को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
जाकारी के मुताबिक, BJP विधायक पर चुनाव के दौरान EVM में गड़बड़ी करने, जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगने और प्रचार में लिमिट से अधिक खर्च करने के आरोप हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यह याचिका चरखी दादरी से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं मनीषा सांगवान की ओर से दायर की गई थी। कांग्रेस हरियाणा के लीगल सेल अध्यक्ष केसी भाटिया ने दावा किया है कि हाईकोर्ट ने आरोपी विधायक को नोटिस जारी कर 26 मार्च 2025 तक का समय दिया है। हालांकि, इस पर विधायक ने कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।
मिलीभगत का आरोप Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हरियाणा के लीगल सेल अध्यक्ष केसी भाटिया ने बताया है कि मनीषा सांगवान ने 22 नवंबर को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उसमें उन्होंने BJP विधायक सुनील सांगवान पर आरोप लगाया था कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से जाति-धर्म के आधार पर वोट मांगे हैं।
इसके अलावा उन्होंने वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी करवाई और प्रचार में खर्चा भी बहुत किया। हालांकि, विधायक ने चुनाव खर्च कम दिखाया। मनीषा का आरोप था कि विधायक के साथ रिटर्निंग अफसर भी मिले हुए थे, इसलिए सुनील पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी मामले में 22 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने अब विधायक को नोटिस जारी किया है। इसमें कोर्ट ने आरोपों पर विधायक का जवाब मांगा है और 2 महीने का समय दिया है। इसके बाद उन पर कार्रवाई हो सकती है।
मतगणना के दिन हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में सुनील सांगवान ने दादरी से कांग्रेस की मजबूत उम्मीदवार मानी जाने वाली मनीषा सांगवान को हराया था। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट को केवल 1957 वोटों से मात दी थी। Haryana News
वहीं, जिस दिन मतगणना हो रही थी, उसी दिन केंद्र पर हंगामा हो गया था। मनीषा सांगवान और उनकी महिला समर्थकों ने बैलेट पेपर की गिनती में धांधली के आरोप लगाते हुए EVM को फेंक दिया था। इस दौरान पुलिस ने व्यवस्था को संभाला।
पूर्व मंत्री के बेटे हैं सुनील सांगवान
मिली जानकारी के अनुसार, दादरी विधायक सुनील सांगवान हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री रहे सतपाल सांगवान के बेटे हैं। सतपाल सांगवान दादरी से 3 बार विधायक रहे हैं। Haryana News
सुनील सांगवान गुरुग्राम के भौंडसी जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले VRS लिया था। उसके बाद अगले ही दिन उन्होंने BJP जॉइन कर ली थी।
दादरी विधानसभा क्षेत्र से बबीता फोगाट का टिकट काटकर 4 दिन पहले BJP जॉइन करने वाले सुनील सांगवान को दिया था।