Haryana: हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च से लौटते समय BKU मेंबर पर जानलेवा हमला, जाने पूरा मामला ?

 
Haryana: हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च से लौटते समय BKU मेंबर पर जानलेवा हमला, जाने पूरा मामला ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रैक्टर मार्च से लौटते समय कुरुक्षेत्र के पिहोवा में BKU सदस्य पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला पुरानी रंजिश का है। 

जानकारी के मुताबिक, किसान यूनियन पिहोवा ने एक BJP नेता पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर किसानों ने DSP पिहोवा से मुलाकात कर चेतावनी दी की मामले में कार्रवाई न होने पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अजय जांगड़ा निवासी लोहार माजरा ने बताया कि वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर अपने ट्रैक्टर पर घर लौट रहा था। करीब डेढ़ बजे भौर सैयदां गांव के पास पहुंचा, तो सामने से किसी ने उसके आगे ट्रैक्टर अड़ा कर उसको रोक दिया।

जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान 7-8 युवक ने उस पर गंडासी व बिंडो से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने खड़का व अंकुश को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

केस को कमजोर

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर BKU पिहोवा ने जांच अधिकारी पर छोटी धाराएं लगाने का आरोप लगाया है।  प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता मामले में कार्रवाई ना करने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहा है। कॉल डिटेल निकालने पर इसका खुलासा हो सकता है। उन्होंने मामले को लेकर DSP पिहोवा से बातचीत की है।

अगर पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई नहीं करेगी तो बैठक कर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपियों ने अजय को ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को वीडियो भी दी थी, मगर पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज करने की बजाय 32 घंटे मामला दर्ज किया।