Haryana: हरियाणा में चेतावनी के बाद भी बढ़े BPL परिवार, 20 अप्रैल तक का सरकार ने दिया था टाइम
Haryana BPL Family: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL कार्ड धारकों को चेतावनी दी थी। जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से फर्जी BPL कार्ड धारकों को 20 अप्रैल तक का समय दिया था। लेकिन इसके बावजूद गरीब परिवार घटनने की बजाय बढ़ गए। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में BPL परिवारों की संख्या 54 हजार से ज्यादा बढ़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को जहां BPL परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी, जो 30 अप्रैल को बढ़कर 52 लाख 50 हजार 740 पहुंच गई। इसे देखते हुए सरकार ने अब फर्जी गरीबों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। Haryana News
सबसे ज्यादा BPL परिवार बढ़े
जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च से 30 अप्रैल तक के दौरान प्रदेश में 54 हजार BPL परिवार बढ़े हैं। उनमें सबसे ज्यादा 10,752 परिवार फरीदाबाद के हैं। दूसरे नंबर पर 3445 परिवार वाला हिसार दूसरे और तीसरे नंबर पर करनाल में 3,442 BPL परिवार बढ़े हैं। चरखी दादरी में सबसे कम 808 BPL परिवार बढ़े हैं।
नहीं हुआ असर
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की तरफ से BPL परिवारों को मैसेज किए गए थे, जिसमें उन्हें 20 अप्रैल तक का टाइम दिया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसमें कहा गया कि वे खुद ही फैमिली ID में अपना सही विवरण दर्ज कराएं और BPL श्रेणी से बाहर चले जाएं, अन्यथा इससे लिए लाभ की वसूली के साथ उन पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

