Haryana: हरियाणा में आसमान से आई दुल्हनियां, देखने के लिए पहुंच गया सारा गांव 

 
 हरियाणा में आसमान से आई दुल्हनियां, देखने के लिए पहुंच गया सारा गांव 

Haryana: हरियाणा के नूंह जिले के गांव आकेड़ा गांव में एक दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे के साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी सवार थे। 

दूल्हे ने बताया उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह तरीका चुना। हेलीकॉप्टर जैसे ही गांव में ये तो पूरा गांव उसे देखने आ गया। ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोहना के गांव कोरली निवासी शमशेर खान ने बताया कि उनके बेटे का हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जाने का मन था। साहिब ने अपने दोस्तों को यह बात बताई। उसके दोस्तों से ही परिवार के अन्य लोगों को हेलिकॉप्टर की जानकारी मिली। इसके बाद  उन्होंने बेटे की खुशी के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 21 फरवरी को यह शादी हुई। गांव आकेडा निवासी मोहम्मद तारीफ जो हरियाणा पुलिस में है उनकी बेटी नसीमा खान का रिश्ता साहिब खान से तय हुआ था। साहिब के पिता ने पहले ही प्रशासन से इसकी परमिशन ले ली थी। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलिकॉप्टर मंगाया। 

मिली जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर की लैंडिग के लिए दोनों गांवों में हेलीपैड बनाए गए। साहिब खान अपनी दुल्हन को लेने के लिए 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे पहुंचा। हेलीकॉप्टर के आने के बाद गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। शाम 4 बजे दुल्हन को लेकर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और सिर्फ 15 मिनट में कोराली गांव में लैंड कर गया। 

दुल्हन 12 पास तो दूल्हा बीए का स्टूडेंट

मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे के पिता ने बताया कि उनका लड़का अभी बीए कर रहा है। वहीं लड़की 12वीं कक्षा पास करनने वाली है।  पहले से ही एक दूसरे के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ था। 

इस रिश्ते में अन्य किसी भी तरह की कोई फिजूलखर्ची नहीं की गई। किसी तरह का कोई दहेज भी नहीं लिया गया। हेलिकॉप्टर भी उन्होंने अपने खर्चे पर ही किया है। दोनों बच्चों की खुशी और शादी एक यादगार बने इसके लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर मंगवाया था।