Haryana: हरियाणा में दुल्हन के साथ फर्जी निकला परिवार, शादी के बाद करते थे ऐसी वारदात...

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के डबवाली में एक अंतरराज्यीय फर्जी शादी ठगी गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड रेशम सिंह को धर दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को उस वक्त राउंडअप किया गया, जब वह हरियाणा के सिरसा हाईवे पर गांव डबवाली स्थित डेरा सच कैंटीन में एक शादी समारोह की रिसेप्शन पार्टी में शामिल था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान पुलिस आते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समारोह में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाए। यहां तक उनको लड़की का नाम भी पता नहीं था, जिसकी शादी होनी थी। इस पर पुलिस को शक हो गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, जांच में लड़की का पिता, बिचौलिया और लड़की पक्ष के अन्य लोग भी फर्जी निकले। राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद राजस्थान पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। आरोपी रेशम सिंह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के बाद लड़की और लड़के पक्ष को जांच में शामिल किया, पर सच्चाई सामने आते ही पंजाब के मोगा जिला स्थित नवाचंद गांव से आए लड़के का परिवार शादी किए बिना ही दुल्हन की जगह लहंगा लेकर वापस लौट गया। Haryana News
ठगी का मास्टरमाइंड
जानकारी के मुताबिक, रेशम सिंह पुत्र बहादुर सिंह, मूल रूप से बठिंडा का निवासी है और हाल ही में वह सुंदर नगर, डबवाली में किराये के मकान में रह रहा था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर जिले के कलायत थाना में मुकदमा नंबर 64, दिनांक 27 मार्च 2024 को दर्ज किया गया था। वह पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और पुलिस द्वारा उसे Proclaimed Offender (PO) घोषित किया गया था। Haryana News
फर्जी शादियां
जानकारी के मुताबिक, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी कई लोगों की फर्जी शादियां करवा चुका है। शुरू में शादी के चार से पांच दिन लड़की दुल्हन बनकर ससुराल यानी लड़के के घर पर रहती थी। इसके चार से पांच दिन बाद वह गहने या पैसे फरार हो जाती। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, एक तरह से शादी के नाम पर लाखों रुपए लेकर और शादी के बाद गहने चोरी कर चूना लगाने का काम करता था। शादी के लिए लड़की के माता-पिता या अन्य रिश्तेदार भी फर्जी बनाकर लाता था।