Haryana Budget 2026: हरियाणा के 71 शहरों में बनेंगे 849 नए सेक्टर! 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार; देखें शहरों की पूरी लिस्ट
हरियाणा बजट 2026: सीएम नायब सैनी ने प्रदेश के 71 शहरों में 849 नए सेक्टर बनाने का बड़ा ऐलान किया है। 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने के लिए पोर्टल खुला। लाडवा, उचाना से लेकर गुरुग्राम तक, जानें किन शहरों का होगा विस्तार।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। अभी CM सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।
सीएम ने बताया कि 71 शहरों में 849 नए सेक्टर बनेंगे। 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने के लिए पोर्टल पर किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें लाडवा, घरोंडा, पिहोवा, पृथला, रायपुररानी, टोहाना, बेरी, मतलौडा, इंद्री, फिरोजपुर झीरका, हथीन, नारनौंद, उकलाना, उचाना, भट्टू, रतिया, सफीदों व इसराना जैसे छोटे शहर भी शामिल हैं। गुरुग्राम, पिंजौर-कालका व फरीदाबाद समेत 13 शहरों में 40,126 एकड़ जमीन का विज्ञापन जारी किया गया है।

