Haryana budhapa Pension Yojana: हरियाणा के बुजुर्गों को आज मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पेंशन में हो सकता है इजाफा

Haryana budhapa Pension Yojana: हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के लिए आज बड़ा ऐलान कर सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के 100 दिनों का लेखा जोखा रखा जाएगा वहीं कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती है।
वहीं माना जा रहा है कि राज्य के बुजुर्गों को हर महीने ₹3500 की पेंशन की जा सकती है। इसके पहले हर साल 250 रुपए की बढ़ोतरी की जाती है लेकिन इस बार दिल्ली में चुनाव है तो इसका प्रभाव और हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आने पर ये खुशखबरी दी जा सकती है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जल्द ही सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
हरियाणा सरकार की यह पहल राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत राज्य के पात्र नागरिकों को हर महीने ₹3500 की पेंशन दी जा सकती है।
योजना की मुख्य बातें:
1. पेंशन राशि: पहले मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है। यह राशि 3500 रुपए तक हो सकती है।
2. पात्रता:
आवेदनकर्ता हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
पुरुषों की उम्र 60 साल या उससे अधिक और महिलाओं की उम्र 58 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
वार्षिक आय सीमा: पारिवारिक आय एक निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए (अधिक जानकारी जल्द मिलेगी)।
3. आवेदन प्रक्रिया:
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन हरियाणा सरकार के पोर्टल https://pension.socialjusticehry.gov.in पर किया जा सकता है।
आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
4. लाभ:
बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करना।
उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना।