Haryana: हरियाणा में आंगनवाड़ी में होगी बंपर भर्ती, देखें जिलावाइज खाली पड़े पदों की पूरी लिस्ट

Haryana Anganwadi Bharti 2025: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा के एक प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा है कि हरियाणा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षकों के 7,100 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया 2025 में पूरी होने की उम्मीद है।
मंत्री श्रुति चौधरी के जवाब के अनुसार, राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 25,962 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 23,413 भरे हुए हैं, जबकि 2,549 खाली हैं। सबसे ज्यादा खाली पद सोनीपत (225) में हैं, उसके बाद सिरसा (175) और मेवात (150) हैं। पंचकूला और पानीपत में 56 और 52 पर खाली पड़े हैं।
इसके अलावा आंगनवाड़ी सहायकों के लिए 25,450 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 21,011 भरे हुए हैं और 4,439 रिक्त हैं। सोनीपत में फिर से सबसे अधिक रिक्त पद (360) हैं, जबकि पंचकूला में सबसे कम (106) हैं।
वहीं पर्यवेक्षकों के लिए स्वीकृत 1,016 पदों में से 898 भरे हुए हैं और 118 खाली हैं।
मंत्री ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया अभी विचाराधीन है। इसके लिए चयन मानदंड तैयार किए जा रहे हैं। रिक्त पदों को 2025 तक भरे जाने की उम्मीद है।
राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों में वर्करों व हेल्परों के रिक्त पदों का ब्योरा
जिले वर्करों - हेल्परों के पद
अंबाला 129 - 225
भिवानी 119 195
दादरी 058 105
फरीदाबाद 083 183
फतेहाबाद 106 169
गुड़गांव 090 136
हिसार 127 248
कुरुक्षेत्र 067 160
जींद 130 265
झज्जर 157 213
कैथल 071 255
करनाल 124 235
मेवात 150 170
नारनौल 124 217
पानीपत 052 128
पंचकूला 056 106
पलवल 129 205
रोहतक 151 189
रेवाड़ी 123 256
सिरसा 175 255
सोनीपत 225 360
यमुनानगर 103 164