Nayab Saini Cabinet Meeting: हरियाणा सचिवालय में 13 तारीख को कैबिनेट बैठक, जनहित और विकास योजनाओं को मिलेगी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 13 तारीख को दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। जानिए बैठक के मुख्य एजेंडे।

 
हरियाणा सरकारी नीतियां 2026

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजधानी चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधायी, प्रशासनिक और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में विभिन्न सरकारी नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चामंत्रिमंडल की इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले अध्यादेशों, नीतिगत बदलावों और बजटीय आवंटन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक के समापन के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी।