Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार की कैबिनेट मीटिंग जारी, इन अहम फैसलों पर होगी चर्चा...

 
हरियाणा में सैनी सरकार की कैबिनेट मीटिंग जारी, इन अहम फैसलों पर होगी चर्चा...

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में आज (1 अगस्त) को हरियाणा के CM नायब सैनी की अगुआई में कैबिनेट मीटिंग हो रही है। इसमें 18 एजेंडों पर चर्चा होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों पर भी फैसला लिया जा सकता है। जो अगस्त के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, बैठक में HKRN के तहत लगे 5 साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र तक सुरक्षित करने के लिए SOP पर मुहर लग सकती है। Haryana News

इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की लाडो लक्ष्मी योजना के क्राइटेरिया को भी मंजूरी दी जा सकती है। जिसमें ये तय होगा कि यह लाभ किस वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। Haryana News

किन-किन अहम फैसलों पर होगी चर्चा...

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार अब अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के रेट रिवाइज करने जा रही है। इस फैसले से फ्लैट महंगे हो सकते हैं। इससे आम लोगों के लिए जहां जमीन खरीद कर मकान बनाना महंगा हो जाएगा, वहीं गरीब आदमी को फ्लैट खरीदने के लिए जेब और ढीली करनी होगी। रेट 10 % से ज्यादा बढ़ाने की तैयारी है। जब बिल्डरों पर भार बढ़ेगा तो फिर फ्लैट भी महंगे मिलेंगे। बताया रहा है कि इसका प्रस्ताव कैबिनेट की मीटिंग में भी रखा जा सकता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही नर्सिंग होम पॉलिसी में भी बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत इन्हें रिहायशी इलाकों में भी संचालन की इजाजत मिल सकती है। हालांकि इसमें रास्ते की चौड़ाई आदि शर्तें लागू की जा सकती है। पॉलिसी कैबिनेट में पास होती है तो प्रदेश में पहले से रिहायशी इलाकों में चल रहे नर्सिंग होम को सरकार कुछ चार्ज लेकर नियमित कर सकती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायकों के मेडिकल भत्तों से संबंधित प्रस्ताव पास कर उन्हें राहत दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि 70 वर्ष से अधिक के पूर्व विधायकों के भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग में सर्विस रूल में संशोधन का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने को लेकर कैबिनेट मुहर लगा सकती है। Haryana News

प्रमुख एजेंडे...

महिला एवं बाल विकास विभाग ग्रुप बी सेवा नियम 1997 में संशोधन।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) अधिनियम 2014 में संशोधन। Haryana News

हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास के अंतर्गत स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस, स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट चार्जेस में बढ़ोतरी संबंधित विषय।

विकास योजनाओं के आवासीय क्षेत्र में नर्सिंग होम स्थापित करने के संबंध में नीति। Haryana News

राजस्व रास्तों से संबंधित सुख सुविधा अधिकार प्रदान करने की नीति।

हरियाणा विधानसभा ( सदस्य चिकित्सा सुविधा) नियम 1988 में संशोधन। Haryana News

हरियाणा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम 2025 को अधिसूचित करवाने संबंधित।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम को दिए जाने वाले ऋण की गारंटी सीमा 25 करोड़ से बढ़कर 35 करोड रुपए करने संबंधित। Haryana News

हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन अधिनियम 1975 की धारा 91 के अंतर्गत समय-समय पर संशोधित की गई किफायती आवास योजना 2013 में संशोधन।

औद्योगिक, कृषि क्षेत्र में औद्योगिक कॉलोनी के विकास के लिए औद्योगिक लाइसेंस नीति में संशोधन। Haryana News

एग्रो मॉल पंचकूला के आवंटियों की शिकायतों का निवारण।

एटीएफ पर VAT को युक्ति संगत बनाने संबंधित।