Haryana: हरियाणा में आज होगी कैबिनेट की मीटिंग, नई एक्साइज पॉलिसी समेत इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने के आसार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जाने वाली योजना के क्राइटेरिया पर भी चर्चा की जाएगी। पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद को लेकर भी मीटिंग में सीएम नायब सैनी अपने साथी मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। Haryana News
महंगी होगी शराब
मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट ने प्रदेश की नई पॉलिसी तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दो दिन पहले एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे मीटिंग भी की थी।
जानकारी के मुताबिक, एक्साइज पॉलिसी के जरिए सरकार ने 1200 करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। हरियाणा में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है। Haryana News
संशोधन की मंजूरी
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियम भी तैयार किए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संभव है कि कैबिनेट की बैठक में इन नियमों को मंजूरी दे दी जाए।
क्राइटेरिया तय होगा
मिली जानकारी के अनुसार, मीटिंग में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अधिकारी योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सैनी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मगर अभी यह तय नहीं हो सका है कि लाडो लक्ष्मी का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाए या गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं।

