CM Nayab Singh Saini Schedule: सोनीपत में सेंटर की आधारशिला रखेंगे सीएम सैनी, फिर चंडीगढ़ में लेंगे कैबिनेट बैठक

सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हरियाणा सचिवालय में कैबिनेट बैठक। विधानसभा मानसून सत्र की तारीख पर होगा फैसला।
 
सोनीपत डीसीआरयूएसटी

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:00 बजे हरियाणा सचिवालय में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय करने समेत कई अहम प्रशासनिक मुद्दों और विधेयकों के प्रारूपों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र  27 अगस्त को बुलाया जा सकता है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। सुबह 9:00 बजे सीएम आवास 'संत कबीर कुटीर' पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वे सोनीपत के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:00 बजे सीएम सोनीपत स्थित DCRUST में 'वोल्वो-आइशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड' के सहयोग से बनने वाले 'क्षेत्रीय क्षमता विकास केंद्र' की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे चंडीगढ़ वापस लौटकर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।