Haryana: हरियाणा में घरों और खेतों में बिजली का बदला टाइम टेबल, अब इतने घंटे रहेगी रहेगी गुल 

 
 Haryana: हरियाणा में घरों और खेतों में बिजली का बदला टाइम टेबल, अब इतने घंटे रहेगी रहेगी गुल 

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा में बिजली सप्लाई कम कर दी गई है।  मार्च से लेकर अप्रैल के बीच का समय गांव में बहुत खास होता है क्योंकि यही वो वक्त है जब गेहूं की कटाई शुरू होती है। बिजली निगम ने घरेलू और कृषि के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे की गई है। 

जिसके निर्देश सभी जिलों के सुपरिटेंडिंग इंजिनियर को पत्र भेजकर दिए गए हैं। इस नियम के अनुसार चारों मंडलों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई निर्धारित होगी। बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला मंडल में आता है, वहीं करनाल, पानीपत रोहतक मंडल में आते हैं।

घर का समय

हिसार: शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।

रोहतक: शाम पौने 7 बजे से सुबह पौने 7 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।

पंचकूला: शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक।

खेती का समय

रोहतक: रात पौने 11 बजे से सुबह पौने 6 बजे तक, शाम को पौने 6 बजे से पौने 7 बजे तक।

हिसार: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को सवा 5 बजे से सवा 6 बजे तक।

पंचकूला: रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक, शाम को 6 बजे से 7 बजे तक।

नया टाइम टेबल

बिजली निगमों के आदेश के अनुसार अब 30 अप्रैल तक हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक बिजली कटौती (Power Cut) रहेगी। 

इसके अलावा रात में भी 12:30 बजे से 4:30 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी ताकि अगर कहीं से भी कोई तकनीकी खराबी हो तो उसे सुधारा जा सके और रात को भी फसल की सुरक्षा बनी रहे।

ये फैसला खासकर उन इलाकों में लागू किया गया है जहां खेतों के ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइनें गुजरती हैं और गर्मियों में इन तारों से Sparks निकलने का खतरा ज्यादा रहता है।

फायदेमंद कदम

गांवों में रहने वाले किसानों और लोगों ने बिजली निगम के इस फैसले पर कहा है कि पिछले कुछ सालों में फसल के वक्त अचानक लगी आग से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार समय रहते बिजली निगम ने कदम उठाया है तो फसल को बचाना आसान होगा।