Haryana: हरियाणा में CM सैनी का बड़ा ऐलान, महिला दिवस पर दी ये बड़ी सौगातें

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने महिला दिवस पर हरियाणा की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को हरियाणा में पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। करनाल की समाजसेवी शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 5 लाख कैश भी दिया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- मेरे सफल जीवन में मेरी माता जी का बहुत योगदान है। जो कभी किसे से न हारी, उसी का नाम है नारी। हरियाणा पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ये 3 बड़ी सौगातें
महिला दिवस पर सीएम ने महिलाओं को तीन बडी सौगाते दी है।
पहली रेगुलर महिला कर्मचारियों को 25 दिन का अवकाश मिलेगा जो पहले 20 दिन का था।
दूसरा अनुबंधित महिला कर्मचारियों को 10 के बजाय 22 दिन की छुट्टी मिलेगी।
तीसरा बड़ा ऐलान- महिला उद्यमियोंको 1 लाख रुपए कर्ज पर ब्याज नहीं देना होगा।
कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी ने मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने श्रुति चौधरी, आरती राव और कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा को कैबिनेट का हीरो बताया। पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को खेल क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।