Haryana: हरियाणा के CM ने किया बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों के वेतन में की 2100 रुपए बढ़ोतरी

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी आज सिरसा में अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह में पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, उनके साथ मंच पर भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और नलवा विधायक रणवीर पनिहार व सिरसा नगर परिषद से चेयरमैन वीर शांति स्वरूप व अन्य नेता मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सिरसा में संत कबीर दास जयंती मना रहे हैं। यह सिरसा की धरा संतों की भूमि रही है। अनेक संतों ने संत कबीर की तरह अलख जगाने का काम किया है। सीएम ने सिरसा डेरा के शाह सतनाम का भी नाम लिया।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने आज सिरसा में कबीरदास की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सफाई कर्मियों का वेतन 2100 रुपए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने डबवाली और ऐलाहाबाद में नशा मुक्ति केंद्र बनाने की घोषणा की है।
दुग्गल बोली-
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने समाज की ओर से सीएम नायब सिंह से संत कबीर दास भवन बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन और 25 करोड़ रुपए देने की मांग की है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि सिरसा का हाथ भी नायब सिंह सैनी ने पकड़ा है। सिरसा की जनता भी आशा की दृष्टि से देख रही है।
जानकारी के मुताबिक, दुग्गल ने सीएम से सिरसा में आईआईटी की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां IIT बनने से युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी और नशा कम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा के विशेष इंतजामों के तहत जिलाधीश शांतनु शर्मा ने नगर परिषद सिरसा क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है।