Haryana: हरियाणा के सिरसा में दो गुटों में बड़ी झड़प, कस्सी से हमला करने का आरोप...

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सिरसा जिले में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में बड़ी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल और बाबा संत तिलोकेवाला गुट के कुछ लोगों में ये झड़प होने के मामला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कस्सी से हमला करने का आरोप लगाया। इस झड़प में दादूवाल गुट के दो लोग सुखदेव सिंह व बलकरण सिंह घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक तलविंदर सिंह घायल है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मामले की सूचना पाकर कालांवाली पुलिस व CIA टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वार्ड चुनाव में संत बाबा तिलोकेवाला को हराने वाले कुलदीप सिंह फग्गू भी कालांवाली CHC में पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, दादूवाल गुट के सुखदेव सिंह ने बताया है कि वह और उसके पिता घर के बाहर थे, उसी समय तिलोकेवाला गुट का तलविंदर सिंह आया और उस पर कस्सी से वार कर दिया। Haryana News इसके अलावा तिलोकेवाला गुट के कई अन्य लोग भी आ गए और उन पर हमला कर दिया। सुखदेव सिंह का आरोप है कि बाबा संत तिलोकेवाला ने हमलावर भेजे हैं।
इसका कारण है कि उसने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वार्ड सदस्य चुनाव में संत तिलोकेवाला के विरोधी कुलदीप सिंह फग्गू का सर्मथन किया था। इसके अतिरिक्त जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का भी उन्होंने कार्यक्रम करवाया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, दूसरे पक्ष के घायल तलविंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी की तरफ जा रहा था कि उस पर सुखदेव सिंह व उसके पिता मक्खन सिंह ने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इन लोगों ने पहले भी उस पर गोली चलाने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।