Haryana: हरियाणा के हॉर्टिकल्चर विभाग में CM फ्लाइंग की रेड, आज फील्ड में करेगी ये जांच

 
हरियाणा के हॉर्टिकल्चर विभाग में CM फ्लाइंग की रेड, आज फील्ड में करेगी ये जांच

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जींद में तीसरे दिन आज भी हॉर्टिकल्चर विभाग में CM फ्लाइंग की रेड जारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार, आज टीम फील्ड में उतर कर हॉर्टिकल्चर विभाग से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों से मिलेगी और उन्हें सब्सिडी मिली है या नहीं समेत सभी अन्य जानकारियाँ एकत्रित करेगी। 

जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग की टीम पिछले दिन से हॉर्टिकल्चर विभाग कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसमें गड़बड़ी मिलने की आशंका जताई जा रही है। Haryana News

Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग ने वीरवार को सुबह 11 बजे DSP पवन कुमार के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड के सामने हॉर्टिकल्चर विभाग कार्यालय पर रेड मारी थी। टीम ने पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसके बाद कर्मचारियों की जानकारी ली और फिर विभिन्न योजनाओं पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का रिकॉर्ड चेक किया।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को दोपहर तक रिकार्ड जांचने के बाद इनमें से किसानों की लिस्ट ली और फील्ड में उतर कर जुलाना क्षेत्र के किसानों से जाकर मिले तथा पूछा कि हॉर्टिकल्चर विभाग से उन्हें सब्सिडी मिली या नहीं। दरअसल हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ समय-सयम पर लाभार्थियों को दिया जाता है। Haryana News

ढांचों की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को कार्यालय का रिकॉर्ड जांचने के बाद CM फ्लाइंग ने शुक्रवार को मशरूम की कच्ची यूनिट, बम्बू स्टाकिंग, ला टनल की जांच की। जिला भर में इस प्रकार की 200 से अधिक यूनिट लगी हैं। शुक्रवार को ऐसे 30 से अधिक ढांचों की जांच की गई। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, CM फ्लाइंग सूत्रों के अनुसार इनमें सही फर्म द्वारा ढांचा लगवाने, इसकी पूरी पैमाइश, गुणवत्ता जैसे मानक जांचे गए हैं। CM फ्लाइंग के DSP पवन कुमार ने बताया कि अब फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।