Mubeen Tediya House Arrest Nuh: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधायक आफताब अहमद ने की सरकार की आलोचना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पहले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
 
Haryana political news today

 

हरियाणा : हरियाणा से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नूंह दौरे से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि यह एक्शन पुलिस ने इस लिया है ताकि विपक्ष द्वारा सीएम सैनी के दौरे के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश न की जाए।

नूंह विधायक और कांग्रेस दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उसके सवालों का जवाब देना चाहिए। बता दें कि पुलिस की यह कारर्वाई गुरुग्राम की उस घटना के बाद की गयी है, जब कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। इस मामले में आठ नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज होने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया था। बाद में एक एसएचओ को निलंबित करना पड़ा, जबकि दो डीसीपी को नोटिस जारी किए गए थे। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेवात विकास अभिकरण की 10 परियोजनाओं का लगभग 11.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। नूंह में 100 बेड के जिला सामान्य अस्पताल (डीसीएच) के निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार मिलेगा। मुख्यमंत्री अनाज मंडी में मेवात कैडर के टीचरों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेवात विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।