Haryana: हरियाणा में CM सैनी ने किया ये ऐलान, आढ़तियों को दी करोड़ों की सौगात

 
 हरियाणा में CM सैनी ने किया ये ऐलान, आढ़तियों को दी करोड़ों की सौगात

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा के CM ने चंडीगढ़ में चली डेढ़ घंटे कैबिनेट मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा की हरियाणा सरकार आढ़तियों को 3.10 करोड़ रुपए देगी। आज इस बात को लेकर CM नायब सैनी ने इसका ऐलान किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, CM ने कहा की उन्हे रबी के खरीद सीजन 2024-25 में आढ़तियों को बहुत नुकसान होने शिकायत मिली थी। इसलिए हमने वन टाइम राहत देने का ऐलान किया था।

इसके चलते सरकार ने आढ़तियों को 3.10 करोड़ की राशि दी जाएगी। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1959 में संशोधन को अनुमति दी गई है। पंचायत भूमि पर जिसका भी 20 वर्ष से पुराना मकान बना है, उन्हें कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाएग। 

जानकारी के मुताबिक, इसके तहत 500 वर्ग गज तक की जमीन दी जा सकेगी। इसे 2004 के कलेक्टर रेट के हिसाब से दिया जाएगा। डायरेक्टर इसे मंजूरी दे सकेंगे। इमसें कैबिनेट मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा हरियाणा वन्य जीव सुरक्षा नियम-2024 को मंजूरी दी गई है। जिसमें परमिट प्राप्त करने के लिए मानदंड निर्धारित किए गए हैं। CM सैनी ने कहा- कुछ फैसले कैबिनेट ने मंजूर किए। इसके अलावा कुछ मुख्यमंत्री पर छोड़े गए गए हैं।