Haryana: हरियाणा वासियों की हुई बल्ले बल्ले, CM सैनी ने दी ये बड़ी सौगातें 

 
 हरियाणा वासियों की हुई बल्ले बल्ले, CM सैनी ने दी ये बड़ी सौगातें 

हिसार: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात 

हिसार से चण्डीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू 

हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से चंडीगढ़ तक का अब कर सकेंगे हवाई सफर

मुख्यमंत्री खुद भी इस पहली उड़ान में चंडीगढ़ तक सफर कर रहे
 
उद्धघाटन कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विनोद भयाणा, सावित्री जिंदल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महामंत्री सुरेंद्र पूनियां, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, अनूप धानक भी थे मौजूद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने IIT एडवांस में देश भर में दूसरा रैंक हासिल करने वाले सक्षम जिंदल से भी मुलाकात की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्बोधन: 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे गर्व की बात कहा

हरियाणा का यह पहला हवाई अड्डा है जो PM मोदी ने प्रदेश को दिया

PM मोदी सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली रहे है, 11 साल को हम उत्सव के रूप में मना रहे है

PM मोदी जी के नेतृत्व में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने है, ऐसे ही आईआईटी बने है, आईआईएम बने है, यह देश के लिए गर्व की बात है

2047 तक यह भारत विकसित राष्ट्र बनेगा

2047 में हिसार की भी तस्वीर और तरह की नज़र आएगी

विकसित HARYANA की दिशा में काम किया जा रहा है

यह उड़ान सभी के लिए है, प्रदेश के सभी लोग इसका लाभ लेंगे

हिसार से आने वाले समय के अंदर जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू के लिए भी यात्राएं शुरु होंगी

समय समय यह एयरपोर्ट आगे बढ़ेगा और यहां इंड्रस्ट्रील हब भी बनेगा

हमें सार्थक तरीके से आगे बढ़ना है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है

CM नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की नौकरियों में अपनाई जाने वाली पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तो इसमें पूरा माल चलता था, अब कमाल है

उन्होंने कहा कि 15 मेडिकल कालेज प्रदेश में बन कर तैयार हो गए है,

उनके समय के अंदर 700 एमबीबीएम की सीटें थी, आज हमने व्यवस्था बदली है, आज हरियाणा में यह सीट 2500 हो गयी है, 2029 तक यह सीटे 3500 तक चली जायेगी

सरकार की नियत और नीति से ही प्रदेश उन्नति करता है

11 वर्ष सरकार के पूर्ण हुए जो उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, वो भी हम सब के लिए बड़ी बात है

आज भारत PM मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, देश की अलग पहचान बनी

2014 में PM मोदी ने प्रधान सेवक के रूप में जब शपथ ली तो यह 14वे स्थान पर था, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है

जल्द भारत दुनियां की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा

जहाज के अलावा रेलवे और सड़क के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है

PM मोदी के सपने को पूरा करने में हम सब सहयोग कर रहे है।