Haryana: हरियाणा के CM सैनी का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेंगे मकान बनाने के लिए पैसे 

 
हरियाणा के CM सैनी का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेंगे मकान बनाने के लिए पैसे 

Haryana: हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए अब तक वेरीफाई किए गए करीबन 70,000 लाभार्थियों के खातों में राशि जल्द आएंगे। उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपए की राशि 20 तारीख तक स्थानांतरित कर दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि प्रदेश में गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक पोर्टल बनाया हुआ है जिस पर पंजीकरण के बाद आवेदक को वेरीफाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की गारंटी किसी की है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की है। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों के कर्ज पर दिया जवाब, हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। जिसमें प्रदेश के कई विधायकों ने मुद्दे उठाए। इनका जवाब भी दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी किसानों के कर्ज को लेकर उठाए गये मुद्दे का जवाब दिया। अभी तक हुई कार्रवाई ऐसे रही है। 

HARYANA विधानसभा का बजट सत्र 
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही जारी 
विधायक लक्ष्मण यादव ने उठाया स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा 

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिया जवाब 
रेवाड़ी में नागरिक अस्पताल का काम जल्द पूरा किया जाए।