Haryana: हरियाणा के CM सैनी करेंगे ₹20 करोड़ की 3 परियोजनाएं लॉन्च, लोगों को मिलेगा ये फायदा 

 
हरियाणा के CM सैनी करेंगे ₹20 करोड़ की 3 परियोजनाएं लॉन्च, लोगों को मिलेगा ये फायदा 

Haryana: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर है। आज हरियाणा के CM सैनी राखीगढ़ी पहुंच 5000 वर्ष पुरानी हड़प्पा सभ्यता स्थल का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान वे पुरातात्विक स्थलों पर उत्खनन कार्य का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री 3 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इनमें विश्रामगृह, कैफेटेरिया और हॉस्टल शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर 20 करोड़ रुपए की लागत आई है। उद्घाटन के बाद वे म्यूजियम में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इस दौरान राखीगढ़ी पहुंचेंगे। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, राखीगढ़ी म्यूजियम का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से रुका हुआ था। हरियाणा सरकार ने इसके लिए 42 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से संग्रहालय में बिजली कार्य, इलेक्ट्रिकल उपकरण और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, खुदाई से मिले ऐतिहासिक अवशेषों को सुरक्षित और आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। Haryana News

देश-विदेश से छात्र यहां शोध करने आते हैं

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम के अनुसार, राखीगढ़ी में देश-विदेश से विद्यार्थी पुरातत्व क्षेत्र में शोध करने आते हैं। हॉस्टल और रेस्ट हाउस बनने से उन्हें रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। यह म्यूजियम इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री को 20-22 दिसंबर के राखीगढ़ी महोत्सव में भाग लेना था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। Haryana News

जल्द बनाकर होगा तैयार

जानकारी के मुताबिक, संग्रहालय भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि म्यूजियम भवन के निर्माण को लेकर हाल ही में 42 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की गई है। जल्दी टेंडर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राखी गढ़ी गांव में हड़प्पा और पूर्व हड़प्पा कालीन सभ्यता एवं संस्कृति के ठोस प्रमाण मिले हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उत्खनन के दौरान जो वस्तुएं मिली है उन सभी को संग्रहालय भवन में रखा जाएगा ताकि हड़प्पा कालीन समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अधिक से अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर सकें।