Haryana: हरियाणा के CM सैनी की सुरक्षा में आज 2 बार हुई चूक, सुरक्षा घेरे में घुसा AAP नेता

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज फरीदाबाद में रोड शो के दौरान CM नायब सैनी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पहले CM सैनी के वाहन की तरफ किसी ने मोबाइल फेंक दिया और फिर एक आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सुरक्षा घेरा तोड़कर तेजी से अंदर घुस गया।
जानकारी के मुताबिक, घुसते ही उसने जेब से काला झंडा निकालकर दिखाना शुरू कर दिया। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, आज (23 फरवरी ) CM भाजपा की मेयर उम्मीदवार प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे।
रोड शो के ही दौरान AAP नेता सुरेश राणा CM के सुरक्षा घेरे में घुसा। जानकारी के मुताबिक, उसने पहले टी-शर्ट उतारी, फिर CM के वाहन से करीब 20 फीट की दूरी पर खड़े होकर काला झंडा दिखाया।
Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, CM की सुरक्षा में कई जवान तैनात थे, इसलिए उसी समय उसे हिरासत में ले लिया गया। सुरेश राणा AAP का जिला जॉइंट सेक्रेटरी है। उसकी पत्नी प्रोमिला राणा फरीदाबाद के ही वार्ड-8 से AAP की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं।
मोबाइल फेंका
मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी के रोड शो के दौरान 8 किमी के भीतर 2 घंटे में 2 बार सुरक्षा चूक हुई। जानकारी के मुताबिक, पहली घटना दोपहर करीब 12 तब हुई, जब काफिला वल्लभगढ़ रेस्ट हाउस के सामने था। वहां किसी व्यक्ति ने CM की ओर मोबाइल फेंका था। Haryana News
हालांकि, मोबाइल CM सैनी तक नहीं पहुंचा। वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल कब्जे में ले लिया।
Haryana News पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है, 'यह जानबूझकर नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान किसी भाजपा कार्यकर्ता के हाथ से मोबाइल छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे मालिक को सौंप दिया गया।' पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई है।
सुरक्षा घेरे में घुसा AAP नेता
जानकारी के मुताबिक, वहीं, दूसरी घटना फरीदाबाद NIT 86 विधानसभा में हुई। CM का काफिला डबुआ इलाके के 60 फुट रोड पर एयरफोर्स चौक के पास पहुंचा था। यहां AAP नेता सुरेश राणा टी-शर्ट उतारकर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। वह CM के 20 फुट करीब तक पहुंचा। Haryana News
हालांकि, सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।