Haryana: हरियाणा के CM ने पूर्व चीफ इंजीनियर को किया सस्पेंड, FIR करने के भी दिए आदेश 

 
Haryana: हरियाणा के CM ने पूर्व चीफ इंजीनियर को किया सस्पेंड, FIR करने के भी दिए आदेश 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने आज रविवार को फरीदाबाद में मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA ) की मीटिंग में नगर निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, बीके कर्दम ने अमृत योजना के ठेकेदार बृज गोपाल को बिना काम के एडवांस पेमेंट की थी। इस मामले में बीके कर्दम को चार्जशीट भी किया गया था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने मीटिंग में शिकायत सुनने के बाद उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही पुलिस को FIR दर्ज करने के भी आदेश दिए। अभी बीके कर्दम हिसार में नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे।

Haryana: हरियाणा के CM ने पूर्व चीफ इंजीनियर को किया सस्पेंड, FIR करने के भी दिए आदेश 

मिली थी गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्हें चल रहे विकास कार्यों में कई प्रकार की अनियमितताएं देखने को मिलीं। कई स्थानों पर काम को अधूरा छोड़कर बंद कर दिया गया था, जबकि कुछ जगहों पर कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, इस समीक्षा के दौरान बीके कर्दम की लापरवाही सामने आई। इसके बाद विभाग ने उन्हें 11 फरवरी 2025 को चार्जशीट जारी की। उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया था।

कार्यभार संभाला

मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2020 को बीके कर्दम ने करनाल नगर निगम से ट्रांसफर होकर फरीदाबाद नगर निगम का कार्यभार संभाला था। 

जानकारी के मुताबिक, 2020 में नगर निगम में हुए 50 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कर रहे चीफ इंजीनियर ठाकुर लाल शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया था और उनकी जगह बिजेंद्र कर्दम को नियुक्त किया गया था। अप्रैल 2025 में बीके कर्दम का हिसार ट्रांसफर हो गया था।