Haryana Congress List: हरियाणा में कांग्रेस ने की अहम नियुक्तियां, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

 
हरियाणा में कांग्रेस ने की अहम नियुक्तियां, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Haryana Congress List: हरियाणा में कांग्रेस ने अब संगठन को खड़ा करने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने नियुक्तियों का दौर शुरु कर दिया है। 

राज्य में महिला कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी ने एक साथ आठ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। महिला कांग्रेस में भी जिला स्तर पर नियुक्तियां सीधे दिल्ली दरबार से हुई हैं और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को पत्र जारी करके केवल इस बारे में सूचित किया गया है।

नियुक्तियों की दूसरी सूची को मिली मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संगठन में नई नियुक्तियों की दूसरी सूची को मंजूरी दी है। इस सूची में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न जिलों की महिला जिला अध्यक्षों तक की घोषणा की गई है। Haryana Congress List

8 महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त

यह आदेश हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को जारी किया गया। नई सूची में सोनीपत से नीलम बाल्यान व फरीदाबाद से प्रियंका अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और रेखा मलिक को महासचिव नियुक्त किया गया है। रोहतक से राज दुलारी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. पूनम दहिया को सोनीपत अर्बन (शहरी) की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सिरसा जिले से कृष्णा फोगाट को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हिसार (शहरी) से मनु अग्रवाल को और पलवल से सविता चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंचकूला जिले में दो नियुक्तियां की गई हैं। मुनीर बेगम को ग्रामीण (रूरल) और सुनीता मान को शहरी (अर्बन) जिला अध्यक्ष बनाया गया है। Haryana Congress List

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम से पूजा शर्मा और रेवाड़ी से सीमा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे इन जिलों में महिला संगठन को नई दिशा मिलेगी। महिला हाईकमान द्वारा सुधा भारद्वाज को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि उक्त सभी प्रतिनिधियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है और इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।